मंगलवार, 17 जनवरी 2012

पहले अपनी आदत बदलो, हिंदुस्तान बदल जाएगा ,
थोड़ी -सी तकलीफ उठा लो , हिंदुस्तान बदल जाएगा /
माना कुछ लोगों ने इसको ,लूट लिया है, बेच दिया है ,
उनको जाकर सबक सिखा दो ,हिंदुस्तान बदल जाएगा /
भारत जैसा देश नहीं है ,दुनिया इसको मान चुकी है ,
भारत की तकदीर बनो तुम ,हिंदुस्तान बदल जाएगा /
नहीं किसी से झुकना सीखो ,नहीं किसी का हक़ छिन पाये ,
कोई ऐसी पौध लगाओ ,इसकी इज्जत बदती जाए /
कदम मिलकर चलना सीखो , हिंदुस्तान बदल जाएगा /
कोई छोटा ,बड़ा नहीं है ,मुल्क बराबर सबका होता ,
जिसने इसको दिल से सींचा ,उसका कोई मोल न होता /
आओ ,इसको अपना समझें , हिंदुस्तान बदल जाएगा /

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें